असम में 14 घुसपैठिए पकड़े गए, उनके खिलाफ उचित कार्रवाई शुरू: हिमंत विश्व शर्मा

Ads

असम में 14 घुसपैठिए पकड़े गए, उनके खिलाफ उचित कार्रवाई शुरू: हिमंत विश्व शर्मा

  •  
  • Publish Date - August 1, 2026 / 10:58 AM IST,
    Updated On - August 1, 2026 / 10:58 AM IST

गुवाहाटी, एक अगस्त (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि पुलिस ने 14 ‘घुसपैठियों’ को पकड़ा है और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हालांकि, उन्होंने इस संबंध में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हर दिन घुसपैठिए असम में अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने की कोशिश करते हैं, लेकिन हम लगातार उनकी योजनाओं को नाकाम कर रहे हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘असम पुलिस ने ऐसे 14 घुसपैठियों को पकड़ लिया है और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की गई है। असम पूरी तरह सतर्क है।’’

राज्य सरकार ने हाल ही में विधानसभा को बताया था कि पिछले 10 वर्षों में असम से लगभग 2,100 अवैध विदेशियों को निर्वासित, निष्कासित अथवा वापस भेजा गया है। इनमें 2,023 बांग्लादेशी नागरिक शामिल थे।

भाषा गोला रंजन

रंजन