Roadways Driver Farewell Viral Video: कभी नहीं देखी होगी ऐसी रिटायरमेंट पार्टी, ड्राइवर के विदाई समारोह में युवती के डांस ने बना दिया माहौल, हर कोई लगा झूमने, देखें वीडियो

Ads

Roadways Driver Farewell Viral Video: कभी नहीं देखी होगी ऐसी रिटायरमेंट पार्टी, ड्राइवर के विदाई समारोह में युवती के डांस ने बना दिया माहौल, हर कोई लगा झूमने, देखें वीडियो

  •  
  • Publish Date - August 1, 2026 / 10:25 AM IST,
    Updated On - August 1, 2026 / 10:29 AM IST

Roadways Driver Farewell Viral Video: कभी नहीं देखी होगी ऐसी रिटायरमेंट पार्टी, ड्राइवर के विदाई समारोह में युवती के डांस ने बना दिया माहौल, हर कोई लगा झूमने, देखें वीडियो/image: X

HIGHLIGHTS
  • मेरठ में रिटायर रोडवेज ड्राइवर की विदाई का वीडियो वायरल
  • रोडवेज परिसर में आयोजित डांस शो बना चर्चा का विषय
  • सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं

मेरठ। Roadways Driver Farewell Viral Video: आजकल सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते है। लेकिन इस बार एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे। ये वीडियो उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut Roadways Viral Video) में यूपी रोडवेज से रिटायर हुए एक ड्राइवर पदम सिंह के विदाई का हैं। संघ ने रोडवेज परिसर में एक डांस शो का आयोजन किया था। जो अब चर्चा का विषय बन गया है।

वीडियो ने मचा दिया बवाल (Retirement Party Video)

जानकारी के अनुसार, यूपी रोडवेज कर्मचारी संघ द्वारा रोडवेज परिसर में रिटायरमेंट के अवसर पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि युवती फिल्मी गाने ‘बीच बजरिया तूने मेरी पकड़ी पइयां सबको बोल दूंगी’…..पर डांस करते नजर आ रही है, और दूसरी युवती बैठे हुई है। इस दौरान डांस देख भीड़ इकठ्ठा हो गई और वहां मौजूद लोग झूमने लगते है, कई लोगों ने तो डांसर को देने के लिए हाथों में नोट भी रखे है।

 

सोशल मीडिया पर इस वीडियो (Roadways Driver Farewell Viral Video) को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे विदाई समारोह का मनोरंजन बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग सरकारी परिसर में इस तरह के आयोजन को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

Sandeep Singh Rawal ने कमेंट्स में लिखा- क्या बात इन्होंने तो आईएएस अधिकारी को भी पीछे छोड़ दिया.
सच का साथी ने कमेंट्स में लिखा- इसमें क्या गलत दिख गया भाई।एक व्यक्ति सेवानिवृत्त हो रहा है और उसके सहयोगी कुछ कार्यक्रम किए हैं और एक नृत्य हो रहा है जो दिखाए गए वीडियो में लेशमात्र भी अश्लील नहीं है ।यदि नृत्य के कारण आपने इसे खबर बनाया है तो अर्ध नग्न नृत्य फिल्मों में और टीवी कार्यक्रमों में अधिक दिखते हैं.
@sureshiit ने कमेंट्स में लिखा- High time, all of them should get retired!
Puneet Singh ने कमेंट्स में लिखा- Everything you need to run a team of agents.

वायरल वीडियो कहां का बताया जा रहा है?

यह वीडियो उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित यूपी रोडवेज परिसर का बताया जा रहा है।

वीडियो किस मौके का है?

यह वीडियो रोडवेज के रिटायर हुए ड्राइवर पदम सिंह के विदाई समारोह का बताया जा रहा है।

वीडियो में क्या दिखाई दे रहा है?

वीडियो में एक डांस शो के दौरान फिल्मी गाने पर प्रस्तुति दी जा रही है और कार्यक्रम में मौजूद लोग उसका आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं।

क्या इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान आया है?

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, संबंधित विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

शल मीडिया पर लोगों की क्या प्रतिक्रिया है?

कुछ लोग इसे सामान्य सांस्कृतिक कार्यक्रम बता रहे हैं, जबकि कुछ सरकारी परिसर में ऐसे आयोजन पर सवाल उठा रहे हैं।