चार उच्च न्यायालयों में 14 न्यायाधीश नियुक्त किये गये
चार उच्च न्यायालयों में 14 न्यायाधीश नियुक्त किये गये
नयी दिल्ली, 19 सितंबर (भाषा) दिल्ली समेत चार उच्च न्यायालयों में शनिवार को 14 न्यायाधीश नियुक्त किये गये।
विधि मंत्रालय की अलग-अलग अधिसूचनाओं के अनुसार, दिल्ली उच्च न्यायालय में दो न्यायाधीश और पांच अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किए गए हैं, जबकि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय में एक न्यायाधीश की नियुक्ति की गयी है।
झारखंड उच्च न्यायालय में तीन न्यायाधीश और कर्नाटक उच्च न्यायालय में तीन अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किए गए हैं।
न्यायिक अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं को उच्च न्यायालयों में न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
अतिरिक्त न्यायाधीशों को आमतौर पर दो साल की अवधि के लिए नियुक्त किया जाता है, जिसके बाद उन्हें स्थायी न्यायाधीश के तौर पर पदोन्नत किया जाता है।
भाषा राजकुमार दिलीप
दिलीप

Facebook


