चुनाव आयुक्त ने पंजाब में एसआईआर की प्रगति पर बैठक की

चुनाव आयुक्त ने पंजाब में एसआईआर की प्रगति पर बैठक की

चुनाव आयुक्त ने पंजाब में एसआईआर की प्रगति पर बैठक की
Modified Date: September 19, 2026 / 10:27 pm IST
Published Date: September 19, 2026 10:27 pm IST

(फाइल फोटो के साथ)

अमृतसर, 19 सितंबर (भाषा) चुनाव आयुक्त एस एस संधू ने शनिवार को यहां राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के संबंध में सभी ज़िला चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक की।

एक सरकारी बयान के अनुसार इस बैठक में पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा और संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवनीत कौर बाल भी मौजूद थीं।

लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, कपूरथला, फरीदकोट, फिरोजपुर, अमृतसर, बठिंडा, मलेरकोटला, श्री मुक्तसर साहिब, गुरदासपुर, पठानकोट, जालंधर, तरनतारन और मोगा के ज़िला चुनाव अधिकारी-सह-उपायुक्त बैठक में व्यक्तिगत रूप से शामिल हुए, जबकि बाकी ज़िलों के उपायुक्त वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए शरीक हुए।

बैठक के दौरान, पंजाब की मुख्य निर्वाचन ने पंजाब के जरूरी चुनावी आंकड़ों और एसआईआर-2026 की प्रगति पर एक विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया।

इस प्रेजेंटेशन में मतदाता-आबादी अनुपात, लिंग अनुपात, मसौदा मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं की संख्या, मतदान केंद्रों की संख्या एवं उनकी अवस्थिति और जारी किए गए एवं निपटाए गए नोटिस से जुड़े आंकड़े शामिल थे।

बैठक में गणना पत्र, अनुपस्थित मतदाताओं, अपना निवास स्थान बदलने वाले मतदाताओं, मृत और दोहराव वाले मतदाताओं, एसआईआर में पिछले आधार वर्ष की मतदाता सूची से मिलान और तार्किक विसंगतियों से जुड़े मामलों के बारे में जानकारी साझा की गई।

संधू ने जिला चुनाव अधिकारियों से कहा कि वे मतदाता सूची में ज़्यादा से ज़्यादा योग्य नागरिकों को शामिल करने के लक्ष्य के साथ बढ़चढ़कर प्रयास करें।

भाषा

राजकुमार पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में