आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: February 14, 2021 4:03 am IST

कुर्नूल (आंध्र प्रदेश),14फरवरी (भाषा) आंध्र प्रदेश के कुर्नूल जिले में रविवार सुबह एक मिनी बस के लॉरी (ट्रक) से टकरा जाने से 14 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों में एक बच्चा और आठ महिलाएं शामिल हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि घटना सुबह चार बजे हुई जब चित्तूर जिले के कुछ लोग एक मिनी बस से हैदराबाद की ओर जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि ये लोग राजस्थान के अजमेर जा रहे थे औा प्रारंभिक जांच से लगता है कि चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वाहन पहले डिवाइडर से टकराया और फिर इसके बाद पलटते हुए सड़क के दूसरी तरफ एक लॉरी से टकरा गया।

उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से दो की हालत गंभीर है।

भाषा शोभना प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में