मिजोरम में कोविड-19 के 141 नए मामले, कुल मामले 1,333 हुए
मिजोरम में कोविड-19 के 141 नए मामले, कुल मामले 1,333 हुए
आइजोल, 10 सितम्बर (भाषा) मिजोरम में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 141 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,333 हो गए।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले बुधवार को सर्वाधिक 69 मामले सामने आए थे।
उन्होंने कहा, ‘‘ मिजोरम में 24 मार्च को कोविड-19 का पहला मामला सामने आने के बाद एक दिन में आए ये सर्वाधिक मामले हैं।’’
अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब 583 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है और 750 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।’’
मिजोरम में इस वायरस से अभी तक किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।
उन्होंने बताया कि राज्य में बुधवार तक 46,414 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई थी।
भाषा निहारिका शाहिद
शाहिद

Facebook


