उत्तराखंड में कोविड-19 के 1413 नये मामले सामने आये

उत्तराखंड में कोविड-19 के 1413 नये मामले सामने आये

उत्तराखंड में कोविड-19 के 1413 नये मामले सामने आये
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: January 9, 2022 9:15 pm IST

देहरादून, नौ जनवरी (भाषा) उत्तराखंड में शनिवार को कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी के एक दिन बाद रविवार को कुछ कमी के साथ 1413 नये मामले सामने आये।

यहां स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, इसके अलावा प्रदेश में कोविड-19 संक्रमित एक मरीज की मृत्यु भी हो गई।

प्रदेश में सामने आये नये मामलों में सर्वाधिक 505 मामले देहरादून में सामने आए जबकि हरिद्वार में 299, उधमसिंह नगर में 203, पौड़ी में 147 और नैनीताल में 139 मामले सामने आये। पिछले साल 29 मई के बाद राज्य में शनिवार को एक दिन में सर्वाधिक 1560 नये मामले सामने आये थे। 29 मई को कोविड-19 के 1687 मामले सामने आये थे।

भाषा दीप्ति दीप्ति अमित

अमित


लेखक के बारे में