Aaj Barish Kaha Ho Rahi Hai: देशभर में मानसून का कहर, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें ताजा अपडेट
Aaj Barish Kaha Ho Rahi Hai: देशभर में मानसून का कहर, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें ताजा अपडेट
Aaj Barish Kaha Ho Rahi Hai | Photo Credit: AI
- छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट
- मध्यप्रदेश में सक्रिय मानसून
- जम्मू-कश्मीर फ्लैश फ्लड
नई दिल्ली/रायपुर: Aaj Barish Kaha Ho Rahi Hai देशभर में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। कई हिस्सों में इस समय जमकर बारिश हो रही है, तो वहीं कई हिस्सों में भारी बारिश की वजह से आई बाढ़ से जन जीवन अस्तव्यस्त हो गई है। (IMD Weather Update) मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश समेत देश के कई राज्यों में 24 से 48 घंटे तक भारी बारिश की संभावना जताई है।
छत्तीसगढ़ में आज कैसा रहेगा मौसम? (CG Me Aaj Kaisa Rahega Mausam)
Aaj Barish Kaha Ho Rahi Hai बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां पिछले दो दिनों से मौसम सुहाना बना हुआ है। मौसम विभाग ने उत्तर छत्तीसगढ़ में गरज चमक के साथ कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। वहीं राजधानी रायपुर पिछले दो दिनों से रुक रुककर बारिश हो रही है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रायपुर में आज दिन बादल छाए रहेंगे।
मध्य प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून (MP Weather Update Today)
वहीं मध्यप्रदेश में 2 से 3 स्पताह की सुस्ती के बाद एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। यहां अगले 48 घंटों के दौरान कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार यहां कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। लोगों को मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
हिमाचल प्रदेश में स्कूल-कॉलेज बंद (All Schools Closed News Today)
इसके अलाव हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से यहां हालात बिगड़ गए हैं। कई जिलों में भारी बारिश की वजह से स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। भारी बारिश के चलते यहां मौसम विभाग और प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए हैं।
जम्मू-कश्मीर में फ्लैश फ्लड से भारी तबाही (Jammu and Kashmir Weather)
जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में फ्लैश फ्लड ने भारी नुकसान पहुंचाया है। रविवार से अब तक हुई घटनाओं में 23 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 7 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।
इन्हें भी पढ़ें-
- शह मात The Big Debate: राम, रहीम, रविंदर सभी UCC के अंदर, सदन के बाहर भी जारी है हंगामा, UCC को लेकर क्या है कांग्रेस का प्लान?
- Ketan Agrawal Murder Case Updates: केतन मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा.. हत्या को दिखाना था हादसा इसलिये सिया और चेतन ने किया था ये फैसला, जानकर आप भी रह जायेंगे हैरान
- Vande Bharat: धरना प्रदर्शन बहाना, मोदी पर निशाना! विपक्ष ने खोला पीएम के खिलाफ मोर्चा, क्या ये छात्र हित की बात या सिर्फ सियासी बिसात?

Facebook


