तेलंगाना में कोविड-19 के 146 नए मामले आए, कोई मौत नहीं

तेलंगाना में कोविड-19 के 146 नए मामले आए, कोई मौत नहीं

तेलंगाना में कोविड-19 के 146 नए मामले आए, कोई मौत नहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: February 11, 2021 10:15 am IST

हैदराबाद, 11 फरवरी (भाषा) तेलंगाना में कोविड-19 के 146 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2.96 लाख से अधिक हो गए, जबकि लगभग नौ महीने बाद संक्रमण से कोई मौत नहीं हुई है। राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारिक बुलेटिन में कहा गया कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सबसे अधिक 25 मामले आए, उसके बाद रंगारेड्डी और करीमनगर में क्रमशः 11 और 10 मामले सामने आए।

राज्य में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 2,96,134 है जबकि 2,92,696 मरीज ठीक हो चुके हैं।

राज्य में अब 1,825 मरीजों का इलाज चल रहा है और बुधवार को 29,755 नमूनों की जांच की गई।

राज्य में वायरस से 1,613 लोगों की मौत हुई है।

तेलंगाना में अब तक 82.13 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई है।

भाषा कृष्ण नीरज

नीरज


लेखक के बारे में