वर्ष 2025 में इसरो के पृथ्वी-परिक्रमा उपग्रहों के लिए 1.5 लाख नजदीकी अलर्ट जारी किए गए: रिपोर्ट
वर्ष 2025 में इसरो के पृथ्वी-परिक्रमा उपग्रहों के लिए 1.5 लाख नजदीकी अलर्ट जारी किए गए: रिपोर्ट
नयी दिल्ली, 16 अप्रैल (भाषा) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की पृथ्वी की कक्षा में मौजूद उपग्रहों के लिए पिछले वर्ष टक्कर से बचाव हेतु 1.5 लाख से अधिक ‘क्लोज-एप्रोच’ अलर्ट जारी किए गए। यह जानकारी अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा जारी एक नई रिपोर्ट में दी गई है।
रिपोर्ट के अनुसार, भू-स्थिर पृथ्वी कक्षा (जीईओ) के उपग्रहों के लिए टक्कर से बचने के चार प्रयास (सीएएम) किए गए, जबकि पृथ्वी की निचली कक्षा (एलईओ) के उपग्रहों के लिए 14 सीएएम किए गए, जिनमें नासा-इसरो सिंथेटिक अपर्चर रडार (निसार) के लिए भी एक प्रयास शामिल है।
रिपोर्ट में कहा गया है, “जहां संभव हुआ, टक्कर से बचाव की आवश्यकता को कक्षा-रखरखाव प्रयासों में समायोजन कर पूरा किया गया, ताकि अलग से सीएएम करने की जरूरत न पड़े।”
“इंडियन स्पेस सिचुएशनल अवेयरनेस रिपोर्ट 2025 (आईएसएसएआर-2025)” शीर्षक से यह विश्लेषण आठ अप्रैल को जारी किया गया।
जारी किए गए अलर्ट की बड़ी संख्या अंतरिक्ष में मानव-निर्मित वस्तुओं की बढ़ती संख्या को दर्शाती है।
भाषा
राखी सुरेश
सुरेश

Facebook


