पुडुचेरी में कोविड-19 के 15 और मरीजों की मौत, संक्रमण के 388 नए मामले

Ads

पुडुचेरी में कोविड-19 के 15 और मरीजों की मौत, संक्रमण के 388 नए मामले

  •  
  • Publish Date - September 13, 2020 / 08:10 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:49 PM IST

पुडुचेरी, 13 सितंबर (भाषा) पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 388 नए मामले सामने आए तथा महामारी से 15 और मरीजों की मौत हो गई।

इसके बाद रविवार को संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 19,821 हो गए और मृतकों की संख्या 385 हो गई।

सरकार ने यह जानकारी दी।

पुडुचेरी में एक दिन में 4,024 नमूनों की कोरोना वायरस जांच की गई।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने कहा कि अब तक 99,480 नमूनों की कोरोना वायरस जांच की जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 से होने वाली मौत की दर 1.94 प्रतिशत है और ठीक होने वाले लोगों की दर 73.56 प्रतिशत है।

संघ शासित प्रदेश में अभी 4,856 मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक 14,580 मरीज ठीक हो चुके हैं।

कुमार ने कहा कि पुडुचेरी क्षेत्र में संक्रमण के 291 मामले सामने आए।

इसके अलावा कराईकल में 58, यनम में 38 और माहे में एक मामला सामने आया।

भाषा यश नेत्रपाल

नेत्रपाल