टीटीएएडीसी चुनाव के लिए 157 उम्मीदवार मैदान में

टीटीएएडीसी चुनाव के लिए 157 उम्मीदवार मैदान में

टीटीएएडीसी चुनाव के लिए 157 उम्मीदवार मैदान में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: March 18, 2021 8:12 am IST

अगरतला, 18 मार्च (भाषा) त्रिपुरा आदिवासी क्षेत्र स्वशासी जिला परिषद (टीटीएएडीसी) के चुनाव में 24 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन वापस लेने के बाद कुल 157 उम्मीदवार मैदान में हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

24 उम्मीदवारों ने बुधवार को नाम वापस लिए जिनमें से ज्यादातर निर्दलीय थे।

कांग्रेस ने टीटीएएडीसी की सभी 28 सीटों के लिए 28 उम्मीदवार उतारे हैं जबकि माकपा ने 25 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है।

सत्तारूढ़ भाजपा ने 14 उम्मीदवार खड़े किए हैं जबकि उसके गठबंधन सहयोगी आईपीएफटी ने 17 प्रत्याशी खड़े किए हैं। तीन सीटों पर वे एक-दूसरे के खिलाफ लड़ रहे हैं। कुल 38 निर्दलीय उम्मीदवार हैं।

भाषा गोला शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में