झारखंड में कोरोना के 1587 नये मामले सामने आए, छह मरीजों की मौत

झारखंड में कोरोना के 1587 नये मामले सामने आए, छह मरीजों की मौत

झारखंड में कोरोना के 1587 नये मामले सामने आए, छह मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: September 4, 2020 12:48 pm IST

रांची, चार सितंबर (भाषा) झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित छह मरीजों की मौत हो गयी जिससे राज्य में इस संक्रमण के कारण मृतकों की कुल संख्या 444 तक पहुंच गयी।

इस बीच राज्य में शुक्रवार को वायरस से संक्रमण के 1587 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 46480 हो गयी।

पढ़ें- सुशांत सिंह मामला: शौविक, मिरांडा के परिसरों पर आज तड़के एनसीबी के …

स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिन में जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटों में छह और मरीजों की मौत हो गयी।

इसके अलावा राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1587 नये मामले दर्ज किये गये।

पढ़ें- कंगना ने रणवीर सिंह, रणबीर कपूर सहित इन स्टार्स से की ड्रग टेस्ट के…

राज्य के 46480 संक्रमितों में से 30886 ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। इसके अलावा 15150 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

नए मामलों में सबसे ज्यादा 435 मामले रांची के हैं जबकि पूर्वी सिंहभूम में यह संख्या 328 है।

अकेले पूर्वी सिंहभूम में ही तीन लोगों की कोरोना वायरस से संक्रमण के कारण मौत हो गयी।

पढ़ें- बिग बॉस-14 में राधे मां लेंगी एंट्री? हो रही चर्चा


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.