16 Indians Russian army missing: रूसी सेना में सेवारत 16 भारतीय ‘लापता’, 12 भारतीय नागरिकों की मौत, विदेश मंत्रालय ने अहम जानकारी

16 Indians serving in Russian army 'missing': विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि कुल 126 भारतीय रूसी सेना में सेवारत थे और उनमें से 96 को अब तक छुट्टी दे दी गई है।

16 Indians Russian army missing: रूसी सेना में सेवारत 16 भारतीय ‘लापता’, 12 भारतीय नागरिकों की मौत, विदेश मंत्रालय ने अहम जानकारी

Road Accident In Baikunthpur। Image Credit: IBC24 File Image

Modified Date: January 17, 2025 / 10:44 pm IST
Published Date: January 17, 2025 10:16 pm IST

नयी दिल्ली : भारत ने शुक्रवार को कहा कि रूसी सेना में सेवा के दौरान 12 भारतीय नागरिकों की मौत हुई है और अन्य 16 को रूस ने लापता के रूप में सूचीबद्ध किया है।

विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि कुल 126 भारतीय रूसी सेना में सेवारत थे और उनमें से 96 को अब तक छुट्टी दे दी गई है।

जायसवाल ने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘(रूस-यूक्रेन) संघर्ष में 12 भारतीय नागरिक मारे गए हैं, जो रूसी सेना में सेवारत थे।’

उन्होंने कहा, ‘रूसी सशस्त्र बलों में सेवारत 126 ज्ञात भारतीय नागरिकों में से 96 पहले ही वापस आ चुके हैं। उन्हें रूसी सशस्त्र बलों से छुट्टी दे दी गई है।’

read more:  Mukesh Chandrakar Murder Case: मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार मामले में PWD के 3 अफसरों के खिलाफ होगी FIR, आदेश जारी..

उन्होंने कहा कि रूसी सशस्त्र बलों में शेष 18 भारतीय नागरिकों में से 16 व्यक्तियों का फिलहाल पता नहीं है।

जायसवाल ने कहा, ‘रूसी पक्ष ने उन्हें लापता के रूप में वर्गीकृत किया है।’

विदेश मंत्रालय रूसी अधिकारियों द्वारा लापता बताए गए सभी 16 भारतीयों के परिवारों के संपर्क में है।

उन्होंने कहा, ‘हम लापता भारतीय नागरिकों के ठिकाने का पता लगाने और लोगों की शीघ्र स्वदेश वापसी के लिए रूसी अधिकारियों से संपर्क बनाए हुए हैं।

इस हफ्ते, विदेश मंत्रालय ने केरल के एक भारतीय की मौत की पुष्टि की थी।

read more:  Budget Session 2025: इस दिन शुरू होगा संसद का बजट सत्र ! वित्त मंत्री पेश करेंगी अपना आठवां बजट, जानें कब तक चलेगा सेशन

त्रिशूर के रहने वाले बिनिल टीबी की मौत की खबर सबसे पहले उनके एक रिश्तेदार ने सोमवार को सार्वजनिक की थी।

जायसवाल ने बिनिल की मौत को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ बताया।

उन्होंने कहा कि मॉस्को में भारतीय दूतावास उनके शव को वापस लाने के लिए रूसी अधिकारियों के संपर्क में है।

जायसवाल ने बताया कि घायल हुए केरल के एक अन्य निवासी का फिलहाल मॉस्को के एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

जायसवाल ने कहा, ‘दूतावास घायल व्यक्ति और रूसी अधिकारियों के संपर्क में है और हमें उम्मीद है कि वह इलाज के बाद वापस आ जाएंगे।’

read more: Chhattisagrh Administration Transfer: मंत्री श्याम बिहारी के OSD संजय मरकाम हटाए गए.. भेजे गए सूरजपुर, पहली बार किसी एडिशनल एसपी को पर्यटन मंडल जिम्मा..

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com