हरियाणा में कोविड-19 के 16 नये मामले, नहीं हुई किसी मरीज की मौत

हरियाणा में कोविड-19 के 16 नये मामले, नहीं हुई किसी मरीज की मौत

हरियाणा में कोविड-19 के 16 नये मामले, नहीं हुई किसी मरीज की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: September 29, 2021 10:17 pm IST

चंडीगढ, 29 सितंबर (भाषा) हरियाणा में बुधवार को कोविड-19 के 16 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,70,863 हो गयी जबकि इस दौरान किसी मरीज की मौत नहीं हुई और मृतकों की तादाद 9,874 पर स्थिर रही। राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

संक्रमण के नये मामलों में गुरुग्राम जिले से सर्वाधिक सात नये मरीज मिले हैं। बुलेटिन के मुताबिक हरियाणा में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 105 हो गयी है।

हरियाणा में अब तक कुल 7,60,711 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं। संक्रमण से ठीक होने की दर 98.68 प्रतिशत हो गयी है।

भाषा रवि कांत माधव

माधव


लेखक के बारे में