सिक्किम में कोविड-19 के 16 नए मामले

सिक्किम में कोविड-19 के 16 नए मामले

सिक्किम में कोविड-19 के 16 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: November 10, 2021 6:52 pm IST

गंगटोक, 10 नवंबर (भाषा) सिक्किम में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 16 नए मामले आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 32,074 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में बुधवार को इसकी जानकारी दी गई।

बुलेटिन के मुताबिक राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 124 हो गई है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत की सूचना नहीं मिली और मृतक संख्या 400 बनी हुई है। राज्य में अब तक 31,217 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

अब तक संक्रमण के सबसे ज्यादा 17,855 मामले पूर्वी सिक्किम जिले से आए हैं। जबकि, दक्षिणी सिक्किम जिले से 7056, पश्चिमी सिक्किम से 6159 और उत्तरी सिक्कम से 671 मामले आए हैं।

बुलेटिन में बताया गया कि पूर्वी सिक्कम जिले में नौ नए मामलों की पुष्टि हुई जबकि दक्षिणी सिक्किम में छह और पश्चिम सिक्किमी जिले में एक मरीज संक्रमित मिला। राज्य में अब तक कुल 2,64,233 नमूनों की जांच की जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के लिए 507 नमूनों की जांच की गई। संक्रमण दर और ठीक होने की दर क्रमश: 3.1 प्रतिशत और 98.3 प्रतिशत है।

भाषा आशीष पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में