जम्मू कश्मीर में कोविड-19 के 161 नये मामले, दो और मरीजों की मौत

Ads

जम्मू कश्मीर में कोविड-19 के 161 नये मामले, दो और मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - December 5, 2021 / 08:57 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:29 PM IST

श्रीनगर, पांच दिसंबर (भाषा) जम्मू कश्मीर में रविवार को कोविड-19 के 161 नये मामले सामने आये जिससे केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,37,807 हो गई। वहीं पिछले 24 घंटे में दो और मरीजों की मृत्यु हो जाने से मृतक संख्या बढ़कर 4,481 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 के इन नये मामलों में से 18 जम्मू संभाग से और 143 कश्मीर संभाग में सामने आये हैं। उन्होंने कहा कि श्रीनगर जिले में सबसे अधिक 62 नये मामले सामने आये जबकि बारामूला जिले में 21 नये मामले सामने आये।

अधिकारियों ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में 1,706 उपचाराधीन मामले हैं, जबकि ठीक होने वालों की संख्या 3,31,620 हो गई है।

भाषा अमित नरेश

नरेश