देश में कोविड-19 के 16,488 नए मामले, बीते 24 घंटों में 113 लोगों की मौत

Ads

देश में कोविड-19 के 16,488 नए मामले, बीते 24 घंटों में 113 लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - February 27, 2021 / 06:01 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:00 PM IST

नई दिल्ली, 27 फरवरी (भाषा) । देश में शनिवार को लगातार तीसरे दिन कोविड-19 के 16,000 से अधिक मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,10,79,979 हो गयी जबकि अब तक 1,07,63,451 लोग ठीक हो चुके हैं।
Read More News:  आर्थिक सर्वेक्षण पर तकरार! रमन सिंह ने सरकार पर साधा निशाना, तो कोरोना काल को देखते हुए एक्सपर्ट बता रहे बेहतर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार की सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में संक्रमण के कुल 16,488 मामले आए। संक्रमण से 113 और लोगों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 1,56,938 हो गयी है।

आंकड़ों के मुताबिक, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,59,590 है जो कि संक्रमण के कुल मामलों का 1.44 प्रतिशत है।
Read More News:  छत्तीसगढ़ के बरचा के जंगल में दिखा टाइगर, लोगों ने बनाया वीडियो 

संक्रमण से अब तक 1,07,63,451 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जिससे ठीक होने की दर 97.14 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.42 प्रतिशत है।

देश में शुक्रवार को संक्रमण के 16,577 मामले और बृहस्पतिवार को 16,738 मामले आए थे।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।
Read More News:  छत्तीसगढ़ बजट 2021: सदन में गूंजा किसानों की आत्महत्या का मामला, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने दिया ये जवाब

पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 113 और लोगों की मौत हो गयी। इनमें महाराष्ट्र से 48, पंजाब से 15 और केरल से 14 लोगों की मौत के मामले सामने आए।

महाराष्ट्र में अब तक 52,041, तमिलनाडु में 12,488 , कर्नाटक में 12,320 , दिल्ली में 10,906, पश्चिम बंगाल में 10,263, उत्तर प्रदेश में 8,725, आंध्र प्रदेश में 7169 लोगों की मौत हुई है।

लक्षद्वीप में कोरोना वाायरस संक्रमण से पहली मौत होने की खबर है।

Read More News:  आर्थिक सर्वेक्षण पर तकरार! रमन सिंह ने सरकार पर साधा निशाना, तो कोरोना काल को देखते हुए एक्सपर्ट बता रहे बेहतर

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।