Reported By: Niharika sharma
,Sonam Raghuvanshi Bail News / Image Source : FILE
इंदौर। Raja Raghuvanshi Murder Case: बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम रघुवंशी को मेघालय हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें निचली अदालत द्वारा दी गई जमानत को निरस्त करने की मांग की गई थी। अदालत के इस फैसले के साथ ही सोनम रघुवंशी की जमानत बरकरार रहेगी। मेघालय सरकार ने निचली अदालत के जमानत आदेश को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में अपील दायर की थी। सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने सरकार की दलीलों को स्वीकार नहीं किया और जमानत रद्द करने की याचिका खारिज कर दी।
Raja Raghuvanshi Murder Case: गौरतलब है कि निचली अदालत ने सोनम रघुवंशी को गिरफ्तारी के दौरान प्रक्रिया संबंधी खामियों और गिरफ्तारी के आधारों की समुचित जानकारी नहीं दिए जाने को आधार बनाते हुए जमानत प्रदान की थी। हाई कोर्ट ने फिलहाल उस आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है। हालांकि, मामले में हाई कोर्ट के विस्तृत आदेश का अभी इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद अदालत के फैसले के कानूनी आधार स्पष्ट हो सकेंगे। राजा रघुवंशी हत्याकांड प्रदेश के चर्चित मामलों में शामिल है और हाई कोर्ट के इस फैसले पर सभी की नजरें टिकी हुई थीं।
इन्हें भी पढ़ें:-