पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 175 नए मामले

Ads

पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 175 नए मामले

  •  
  • Publish Date - October 21, 2020 / 07:01 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

पुडुचेरी, 21 अक्टूबर (भाषा) पुडुचेरी में बुधवार पूर्वाह्न 10 बजे तक पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 175 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 33,622 हो गई।

इस बीच, कोविड-19 से तीन और मरीजों की मौत हो गई केन्द्र शासित प्रदेश में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 580 हो गई।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार संक्रमण के नए मामलों में से पुडुचेरी क्षेत्र के 138, कराईकल के 21 और माहे तथा यनम क्षेत्रों के आठ-आठ मामले हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार अभी कोविड-19 के 4,026 मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक 29,016 मरीज ठीक हो चुके हैं।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अनुसार पुडुचेरी में पिछले चौबीस घंटे में 242 मरीज ठीक हो गए।

भाषा यश शाहिद

शाहिद