Kiran Bedi On Jantar Mantar Protest
नई दिल्ली : Kiran Bedi On Jantar Mantar Protest : दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के खिलाफ जारी छात्र आंदोलन के बीच देश की पहली महिला IPS अधिकारी किरण बेदी का एक महत्वपूर्ण सुझाव सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पीएमओ, गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए छात्र प्रदर्शनों से शांतिपूर्ण तरीके से निपटने का एक विशेष सुरक्षा मॉडल पेश किया है।
किरण बेदी ने सुझाव दिया है कि सरकार को छात्र आंदोलनों के दौरान सुरक्षा की पहली पंक्ति के रूप में प्रशिक्षित ‘सिविल डिफेंस’ कर्मियों को आगे तैनात करना चाहिए, जबकि हथियारों से लैस दंगा-रोधी पुलिस (Riot Police) को पीछे रहना चाहिए। CJP Protest Latest Update: उन्होंने इस व्यवस्था की तुलना भारत की सीमाओं पर तैनात BSF मॉडल से करते हुए कहा कि रायट पुलिस का काम सीधे छात्रों से भिड़ना नहीं, बल्कि सिविल डिफेंस कर्मियों की सुरक्षा करना होना चाहिए।
इस रणनीति से छात्रों और सशस्त्र पुलिस के बीच सीधी झड़प को रोका जा सकेगा और रायट पुलिस को केवल तभी हस्तक्षेप करना चाहिए जब सिविल डिफेंस की लाइन टूटे या स्थिति बेकाबू हो जाए।
Friends we have a solution to dealing with student protests.
Pl listen to this. @AmitShah @PMOIndia @PIB_India @PTI_News
Th civil defence can be the first line of defence, exactly like BSF is on the borders.
The riot police is standby for protection on need basis only.
Can… pic.twitter.com/068t3gW1ZH— Kiran Bedi (@thekiranbedi) July 23, 2026