Assam Floods News/Image Credit: AI
Assam Floods News: दिसपुर: असम में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद आई बाढ़ ने जनजीवन को बुरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया हैं। प्रदेश में बढ़ से जुड़ी घटनाओं में 10 और लोगों की मौत हो गई है। इन लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़लार 41 हो गई है। बाढ़ का असर राज्य के 40 राजस्व सर्किलों में देखने को मिल रहा है, जहां 64 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। प्रशासन प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्य तेजी से चला रहा है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, राज्य की कई प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिससे निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई है। हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, जबकि राहत शिविरों में प्रभावित परिवारों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
वहीं दूसरी तरफ भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले तीन से चार दिनों के दौरान असम के विभिन्न हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। (Assam Floods News) इसे देखते हुए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) ने निचले और पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन द्वारा जारी मौसम संबंधी सलाह का पालन करने की अपील की है।
Assam Floods News: असम के मुख्य सचिव डॉ. रवि कोटा ने चराइदेव, शिवसागर, जोरहाट और गोलाघाट जैसे सबसे अधिक प्रभावित जिलों में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने विभिन्न सरकारी विभागों की तैयारियों का आकलन करते हुए अधिकारियों को राहत सामग्री का निर्बाध वितरण, आवश्यक सेवाओं की जल्द बहाली और क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे की शीघ्र मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इन्हें भी पढ़ें:-