खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाई अड्डे से 18 उड़ानों के मार्ग परिवर्तित

खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाई अड्डे से 18 उड़ानों के मार्ग परिवर्तित

खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाई अड्डे से 18 उड़ानों के मार्ग परिवर्तित
Modified Date: December 2, 2023 / 11:43 am IST
Published Date: December 2, 2023 11:43 am IST

नयी दिल्ली, दो दिसंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाई अड्डे से कम से कम 18 उड़ानों के मार्ग परिवर्तित किए गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि उड़ानों को जयपुर, लखनऊ, अहमदाबाद और अमृतसर की ओर मोड़ा गया।

दिल्ली हवाई अड्डे ने सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि हवाई अड्डे पर कम दृश्यता के कारण जरूरी प्रक्रिया अमल में लाई गई।

भाषा जितेंद्र शोभना

शोभना


लेखक के बारे में