अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 18 नए मामले सामने आए

अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 18 नए मामले सामने आए

अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 18 नए मामले सामने आए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: December 20, 2020 10:17 am IST

ईटानगर, 20 दिसंबर (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में दो सैन्य कर्मियों समेत कम से कम 18 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 16,629 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

राज्य के सतर्कता अधिकारी डॉक्टर लोबसांग जाम्पा ने कहा कि नए मामलों में से सात मामले कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र से जबकि छह मामले तवांग से सामने आए हैं। वेस्ट कामेंग में तीन और पेपम्पेयर तथा लेपा राडा जिलों में एक-एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं।

जाम्पा ने कहा कि राज्य में 16,333 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। वहीं, 241 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में अब तक इस बीमारी से 55 रोगियों की मौत हो चुकी है।

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में