दक्षिण दिल्ली में 18 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या

Ads

दक्षिण दिल्ली में 18 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या

  •  
  • Publish Date - April 12, 2023 / 11:29 AM IST,
    Updated On - April 12, 2023 / 11:29 AM IST

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल (भाषा) दक्षिण दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके में तीन लोगों ने 18 वर्षीय एक युवक की चाकू मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार की रात करीब 10 बजे हुई।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने बताया कि पीड़ित को पीसीआर वैन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि युवक की पहचान राहुल के रूप में हुई।

पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) और शस्त्र कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

भाषा साजन मनीषा

मनीषा