देश में कोविड-19 के 18,454 नए मामले, 160 मरीजों की मौत

देश में कोविड-19 के 18,454 नए मामले, 160 मरीजों की मौत

देश में कोविड-19 के 18,454 नए मामले, 160 मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: October 21, 2021 10:57 am IST

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर (भाषा) भारत में एक दिन में कोविड-19 के 18,454 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,41,27,450 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,78,831 हो गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 160 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,52,811 हो गई। देश में लगातार 27 दिनों से कोविड-19 के दैनिक मामले 30 हजार से कम हैं और 116 दिन से 50 हजार से कम नए दैनिक मामले सामने आ रहे हैं। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,78,831 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.52 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 733 की वृद्धि दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.15 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में