पुडुचेरी में कोविड-19 के 186 नये मामले, तीन मरीजों की मौत
पुडुचेरी में कोविड-19 के 186 नये मामले, तीन मरीजों की मौत
पुडुचेरी, आठ फरवरी (भाषा) केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 186 नये मामले सामने आये, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,64,562 हो गयी। इस दौरान महामारी से तीन लोगों की मौत भी हुई। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी. श्रीरामुलु ने बताया कि पुडुचेरी में 96, कराईकल में 56, यानम में 26 और माहे में कोरोना वायरस संक्रमण के आठ नये मामले सामने आए। पुडुचेरी में बीते 24 घंटे में 444 मरीज संक्रमण से उबरे, जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,59,181 हो गई है।
श्रीरामुलु के मुताबिक केन्द्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या अभी 3,428 है, जिनमें से 85 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं जबकि 3,343 मरीज घर पर ही रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं। प्रदेश में संक्रमण की दर 7.83 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। वहीं, संक्रमण से ठीक होने की दर 96.73 प्रतिशत है।
पुडुचेरी में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 15,47,183 खुराक दी जा चुकी है। प्रदेश में 6,12,794 लोग टीके की दोनों खुराक, जबकि 9,791 टीके की बूस्टर खुराक ले चुके हैं।
भाषा रवि कांत सुभाष
सुभाष

Facebook


