ओडिशा में कोविड-19 के 186 नए मामले, एक मरीज की मौत

Ads

ओडिशा में कोविड-19 के 186 नए मामले, एक मरीज की मौत

  •  
  • Publish Date - December 20, 2021 / 05:03 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:50 PM IST

भुवनेश्वर, 20 दिसंबर (भाषा) ओडिशा में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 186 नए मामले सामने आये, जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,53,020 हो गयी। नए संक्रमितों में 39 बच्चे एवं किशोर भी शामिल हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

बुलेटिन के अनुसार, खुर्दा जिले में सर्वाधिक 94 नए रोगी मिले, राजधानी भुवनेश्वर भी इसी जिले का हिस्सा है। इसके बाद कटक जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 18 नए मामले सामने आए।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में संक्रमण से एक और मरीज की मौत हो गयी, जिसके बाद राज्य में कोविड-19 महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 8,445 हो गयी है। खुर्दा जिले में ही कोविड-19 के एक मरीज की मौत हुई।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, प्रदेश में अभी 1,821 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि अब तक 10,42,701 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान 258 मरीज ठीक हुये हैं।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में संक्रमण की दर 0.34 प्रतिशत हो गयी है। ओडिशा में अब तक करीब 1.87 करोड़ लोग कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं। भाषा रवि कांत शाहिद

शाहिद