अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण 196 नए मामले

अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण 196 नए मामले

अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण 196 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: February 5, 2022 2:17 am IST

new covid cases in Arunachal Pradesh : ईटानगर, पांच फरवरी (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 196 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 63,315 हो गई। वहीं, इस अवधि में 407 और लोग संक्रमण से उबरे।

राज्य के निगरानी अधिकारी लोबसांग जाम्पा ने बताया कि राज्य में अभी तक 61,039 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई और मृतक संख्या बढ़कर 291 बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि राज्य में अभी 1,985 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। अभी तक कुल 12,46,692 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है और संक्रमण दर 11.21 प्रतिशत हैं।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी दिमोंग पाडुंग ने बताया कि अभी तक 15,89,939 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई है।

भाषा सिम्मी शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में