नोएडा में कोरोना वायरस के 199 नए मामले

नोएडा में कोरोना वायरस के 199 नए मामले

नोएडा में कोरोना वायरस के 199 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: November 27, 2020 9:50 am IST

नोएडा, 27 नवंबर (भाषा) जनपद गौतमबुद्ध नगर में शुक्रवार को 199 लोग कोविड-19 से पीड़ित पाए गए जिसके साथ यहां संक्रमण के मामले बढ़कर 22,310 पर पहुंच गए।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि शुक्रवार को कोविड-19 से पीड़ित 199 मरीज पाए गए हैं जबकि अब तक 81 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वहीं 24 घंटे के अंदर 202 मरीजों को उपचार के बाद ठीक होने पर विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी मिली। उन्होंने बताया कि यहां के विभिन्न अस्पतालों में 1,282 मरीजों का उपचार चल रहा है।

दोहरे ने बताया कि अब तक जनपद में 20,947 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि कुल 4,92,607 नमूनों की कोरोना वायरस संबंधी जांच की गई है।

भाषा सं. मानसी नरेश

मानसी


लेखक के बारे में