पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,110 नए मामले सामने आये

पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,110 नए मामले सामने आये

पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,110 नए मामले सामने आये
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: September 7, 2020 7:00 pm IST

चंडीगढ़, सात सितंबर (भाषा) पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,110 नए मामले सामने आए और महामारी से 61 और मरीजों की मौत हो गई। एक चिकित्सा बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

इसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या सोमवार को बढ़कर 65,583 हो गई और मृतकों की संख्या 1,923 पर पहुंच गई।

बुलेटिन के अनुसार राज्य में कोविड-19 के 1,565 और मरीज ठीक हो गए।

इसके अनुसार राज्य में अब तक कोविड-19 के 47,020 मरीज ठीक हो चुके हैं और वर्तमान में 16,640 मरीजों का इलाज चल रहा है।

भाषा यश देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में