Police Transfer and Posting Order 2026: एसपी ने एक साथ हटा दिए 3 थानों के प्रभारी.. जिले की पुलिसिंग में बड़ा फेरबदल, कई सब-इंस्पेक्टर भी इधर से उधर, देखें नाम

प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से छह निरीक्षक और उपनिरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया है। आदेश के तहत विभिन्न थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Police Transfer and Posting Order 2026: एसपी ने एक साथ हटा दिए 3 थानों के प्रभारी.. जिले की पुलिसिंग में बड़ा फेरबदल, कई सब-इंस्पेक्टर भी इधर से उधर, देखें नाम

UP Police Transfer and Posting Order 2026 || Image- AI generated File

Modified Date: July 31, 2026 / 08:23 pm IST
Published Date: July 31, 2026 8:23 pm IST
HIGHLIGHTS
  • प्रतापगढ़ पुलिस में छह अधिकारियों के तबादले किए गए।
  • कई थाना और चौकी प्रभारियों को नई जिम्मेदारी मिली।
  • आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया।

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश में पुलिसिंग में कसावर, क़ानून-व्यवस्था सुधारने और कर्मचारी-अफसरों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने लगातार फैसले लिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में प्रतापगढ़ जिले की पुलिस व्यवस्था में फेरबदल देखने को मिला है। (UP Police Transfer and Posting Order 2026) जिले के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 6 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

जानें किन अफसरों का किया गया तबादला

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक मान्धाता से प्रभारी निरीक्षक कुंडा, जबकि निरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय को प्रभारी निरीक्षक कुंडा से पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं उपनिरीक्षक धनंजय राय को थानाध्यक्ष कोहंडौर से थानाध्यक्ष मान्धाता, उपनिरीक्षक अनुपम त्रिपाठी को चौकी प्रभारी सिविल लाइन, (UP Police Transfer and Posting Order 2026) कोतवाली नगर से थानाध्यक्ष कोहंडौर, उपनिरीक्षक अंकित तिवारी को चौकी प्रभारी चिलबिला से चौकी प्रभारी सिविल लाइन, कोतवाली नगर तथा उपनिरीक्षक रोहित सिंह को थाना कोतवाली देहात से चौकी प्रभारी चिलबिला, थाना कोतवाली नगर नियुक्त किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:

भारतीय मूल के अमेरिकी सर्जन ने नाक के रास्ते गोल्फ की गेंद के आकार का मस्तिष्क ट्यूमर निकाला

अंडमान निकोबार के द्वीपों तक गैस सिलेंडर पहुंचाने के लिए जहाज किराए पर लेगी इंडियन ऑयल

एप्पल ने जून तिमाही में 109.4 अरब डॉलर का रिकॉर्ड राजस्व कमाया, महंगे चिप से दबाव बढ़ा

महाराष्ट्र सरकार ने फैसले में संशोधन किया : अब मंत्रियों को भी मिलेंगे मुद्रित अखबार

मंत्रालय की कैंटीन को एफडीए का स्वच्छता प्रमाणपत्र मिलने पर अदालत ने सवाल उठाए, निष्पक्ष रवैया अपनाने को कहा


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown