तेलंगाना में कोविड-19 के 2,534 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 1.5 लाख के पार

Ads

तेलंगाना में कोविड-19 के 2,534 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 1.5 लाख के पार

  •  
  • Publish Date - September 10, 2020 / 05:52 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

हैदराबाद, 10 सितंबर (भाषा) तेलंगाना में कोविड-19 के 2,534 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या राज्य में 1.5 लाख के पार हो गई। वहीं, संक्रमण से 11 और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 927 हो गई।

एक सरकारी बुलेटिन में नौ सितंबर रात आठ बजे तक के आंकड़े जारी करते हुए बृहस्पतिवार को बताया गया कि राज्य में अब संक्रमितों की संख्या 1,50,176 हो गई है। वहीं, 32,106 लोगों का इलाज चल रहा है।

पढ़ें- छत्तीसगढ़ में आज 2564 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 13 मरीजों की मौत,…

बुलेटिन में बताया गया कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) क्षेत्र में सबसे ज्यादा संक्रमण के 327 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद रंगारेड्डी में 195, नलगोंडा में 149 और मेडचल मल्काजगिरी में 132 नए मामले सामने आए हैं।

अब तक राज्य में इस संक्रमण से मुक्त हो चुके लोगों की संख्या 1,17,143 हो गई है। नौ सितंबर को राज्य में 63,107 नमूनों की जांच हुई। वहीं, अब तक राज्य में कुल 19,53,571 नमूनों की जांच हो चुकी है।

पढ़ें- अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी ने की परीक्षा की घोषणा, 16 सितंबर से प्रारंभ होंगी परीक्षाएं

राज्य में संक्रमण से मृत्यु दर 0.61 फीसदी है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह 1.68 फीसदी है। तेलंगाना में स्वस्थ होने की दर 78 फीसदी है, जबकि देश में यह 77.83 फीसदी है।