Odisha Road Accident News: खड़े ट्रक से टकराई यात्रियों से भरी बस, 2 लोगों की हुई मौत, 9 से ज्यादा घायल
Odisha Road Accident News: ओडिशा के बालासोर में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

UP Road Accident News/Image Credit: IBC24 File
- ओडिशा के बालासोर में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है।
- एनएच-60 पर लक्ष्मणनाथ टोल प्लाजा के एक यात्री बस ट्रक से टकरा गई।
- इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
Odisha Road Accident News: बालासोर: ओडिशा के बालासोर में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एनएच-60 पर लक्ष्मणनाथ टोल प्लाजा के एक यात्री बस ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि, ट्रक में तकनिकी खराबी आने के कारण चालक ने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा किया था। इस दौरान भुवनेश्वर से कोलकाता जा रही यात्री बस 'डॉल्फिन' तेज रफ्तार से ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चीख-पुकार मच गई।
चालक और हेल्पर की हुई मौत
Odisha Road Accident News: इस भीषण सड़क हादसे में हेल्पर नरसिंहा खटुआ की मौके पर ही मौत हो गई। बस के चालक शेख अब्दुल को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। इस हादसे में 9 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। घायल यात्रियों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तुरंत जलेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बालासोर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा सुबह-सुबह हुआ, जब बस तेज रफ्तार में कोलकाता की ओर जा रही थी। बस में उस समय करीब 50 से अधिक यात्री सवार थे, जो पश्चिम बंगाल जा रहे थे. हादसे का कारण समय रहते बस को नियंत्रित नहीं करना बताया जा रहा है।
घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी
Odisha Road Accident News: भीषण सड़क हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आस-पास मौजूद लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जलेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और क्षतिग्रस्त बस को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल किया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में माना जा रहा है कि हादसा बस की तेज रफ्तार और ट्रक के बिना चेतावनी संकेत के सड़क किनारे खड़े रहने की वजह से हुआ।
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: 2 killed in road accident in Odisha

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm