Boat Capsized: नदी में पलटी यात्रियों से भरी नाव, 2 लोगों की डूबने से मौत, 7 अन्य लापता

Boat Capsized in Saryu River: सरयू नदी में 19 यात्रियों को ले जा रही एक देशी नाव पलटने से 2 लोगों की मौत हो गई।

Boat Capsized: नदी में पलटी यात्रियों से भरी नाव, 2 लोगों की डूबने से मौत, 7 अन्य लापता

Boat Capsized in Saryu River

Modified Date: November 2, 2023 / 09:03 am IST
Published Date: November 2, 2023 9:03 am IST

Boat Capsized in Saryu River: छपरा। बिहार के सारण जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां सरयू नदी में 19 यात्रियों को ले जा रही एक देशी नाव पलटने से 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं 7 लोग लापता बताए जा रहे हैं। सारण के डीएम अमन समीर ने बताया कि लापता लोगों का पता लगाने के लिए बचाव दल और एसडीआरएफ को सेवा मे लगाया गया है।

Read more: Newsclick Case: न्यूजक्लिक फॉरेन फंडिंग मामले की सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, एडिटर-इन-चीफ और HR हेड की हो सकती है गिरफ्तारी…. 

दरअसल यह घटना सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र का है। जहां बीते दिन बुधवार को एक नाव पलटने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग लापता बताए जा रहे हैं। इस हादसे में 10 लोग तैरकर सुरक्षित नदी से बाहर निकल गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना मटियार गांव के समीप सरयू नदी में हुई।

Read more: CG Nomination Withdrawal Last Date: नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन आज, बागियों के मेहनत का दिखेगा असर, जानें कितने नामांकन पाए गए वैध? 

Boat Capsized in Saryu River: बताया जाता है कि नाव पर सवार सभी लोग किसान हैं, जो दियारा में खेती करते हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद मांझी पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में