झारखंड में कोरोना वायरस के 209 नये मामले, तीन रोगियों की मौत

Ads

झारखंड में कोरोना वायरस के 209 नये मामले, तीन रोगियों की मौत

  •  
  • Publish Date - December 22, 2020 / 07:56 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:04 PM IST

रांची, 22 दिसंबर (भाषा) झारखंड में पिछले चौबीस घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से तीन और व्यक्तियों की मौत हो गयी जिसके चलते राज्य में कोरोना संक्रमण से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,014 हो गयी है जबकि संक्रमण के 209 नये मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,13,407 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग की मंगलवार रात्रि जारी रिपोर्ट के अनुसार 1,10,758 लोग अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 1,635 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न

राज्य में मंगलवार को कोविड-19 का पता लगाने के लिए कुल 15,075 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 209 लोग संक्रमित पाये गये।

भाषा इन्दु

वैभव

वैभव