अंडमान निकोबार में कोरोना वायरस संक्रमण के 21 नए मामले
अंडमान निकोबार में कोरोना वायरस संक्रमण के 21 नए मामले
पोर्ट ब्लेयर, 28 अक्टूबर (भाषा) अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 21 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले बुधवार को बढ़कर 4,274 हो गए।
एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि 22 और मरीज ठीक हो गए हैं।
अधिकारी ने कहा कि संघ शासित क्षेत्र में अभी 197 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 4,019 मरीज ठीक हो चुके हैं।
अंडमान निकोबार में अब तक कोविड-19 से 58 मरीजों की मौत हो चुकी है।
भाषा यश नरेश
नरेश

Facebook


