लद्दाख में कोविड-19 के 218 नये मामले, एक मरीज की मौत

Ads

लद्दाख में कोविड-19 के 218 नये मामले, एक मरीज की मौत

  •  
  • Publish Date - January 26, 2022 / 06:12 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:46 PM IST

लेह, 26 जनवरी (भाषा) लद्दाख में कोविड-19 के 218 नये मामले सामने आने के साथ ही यहां कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 25,036 हो गयी। बीते 24 घंटे में संक्रमण से एक मरीज की मौत होने से मृतकों की तादाद 223 पर पहुंच गयी। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, लद्दाख में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,317 हो गयी है, जिनमें से 1,023 मरीज लेह में और 294 मरीज कारगिल में हैं।

अधिकारियों के अनुसार, संक्रमण के 97 नये मामले लेह में सामने आए जबकि 121 मामले कारगिल जिले में सामने आए।

लद्दाख में अब तक कोविड-19 से 223 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें लेह में 164 और कारगिल में 59 मरीज शामिल हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, लद्दाख में 144 और मरीज संक्रमण मुक्त हुए और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इन्हें मिला कर केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 23,496 हो गयी।

भाषा रवि कांत माधव

माधव