अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 222 नए मामले

Ads

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 222 नए मामले

  •  
  • Publish Date - May 7, 2021 / 07:08 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:46 PM IST

ईटानगर, सात मई (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 222 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,634 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को इस बारे में बताया।

कैपिटल कॉम्पलेक्स क्षेत्र में सर्वाधिक 62 मामले सामने आए। वहीं, लोअर दिबांग वैली में 26 और नामसई में 19 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,858 हो गयी है जबकि 17,717 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

अरुणाचल प्रदेश के निगरानी अधिकारी लोबसांग जम्पा ने बताया कि इस महामारी के कारण राज्य में अब तक 59 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं, अब तक 4,74,314 नमूनों की कोरोना जांच की गयी है।

राजधानी ईटानगर क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए एक मई से रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू है।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डिमोंग पाडुंग ने बताया कि अब तक 2,75,639 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा