अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 226 नए मामले

Ads

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 226 नए मामले

  •  
  • Publish Date - February 4, 2022 / 10:23 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:50 PM IST

ईटानगर, चार फरवरी (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 226 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 63,119 हो गई। वहीं, इस अवधि में 404 लोग संक्रमण से उबरे।

राज्य के निगरानी अधिकारी लोबसांग जाम्पा ने बताया कि राज्य में अभी तक 60,632 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। बृहस्पतिवार को एक संक्रमित महिला की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 291 हो गई। राज्य में अभी 2,196 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। अभी तक कुल 12,44,945 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है और संक्रमण दर 11.31 प्रतिशत हैं।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी दिमोंग पाडुंग ने बताया कि अभी तक 15,86,614 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई है।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा