असम में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,289 नए मामले

Ads

असम में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,289 नए मामले

  •  
  • Publish Date - July 7, 2021 / 06:49 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

गुवाहाटी, सात जुलाई (भाषा) असम में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,289 नए मामले सामने आए तथा महामारी से 26 और मरीजों की मौत हो गई।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के बुलेटिन में कहा गया कि संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 5,24,556 हो गए और मृतकों की संख्या 4,743 पहुंच गई।

राज्य में अभी 22,024 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 4,96,442 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 77,20,119 लोगों को टीका लग चुका है जिसमें से 13,17,981 लोगों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है।

भाषा यश नीरज

नीरज