Raipur Water Supply News Today: रायपुरवासी ध्यान दें, भीषण गर्मी के बीच आज इन इलाकों में रहेगी पानी की किल्लत, देख लें लिस्ट कहीं आपका इलाका तो शामिल नहीं

Ads

Raipur Water Supply News Today: रायपुर में 11 जून को 33 केवी लाइन मेंटेनेंस कार्य के कारण 42 क्षेत्रों में शाम की जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।

  •  
  • Publish Date - June 11, 2026 / 07:17 AM IST,
    Updated On - June 11, 2026 / 07:22 AM IST

Raipur Water Supply News Today/AI Generated Image

HIGHLIGHTS
  • 11 जून को रायपुर के 42 इलाकों में शाम की जलापूर्ति प्रभावित रहेगी
  • रावणभाटा उपकेंद्र में 33 केवी लाइन के मेंटेनेंस कार्य के कारण सप्लाई बंद रहेगी
  • 12 जून से सप्लाई सामान्य होने की उम्मीद है

Raipur Water Supply News Today: इस समय पूरा देश भीषण गर्मी और तेज धूप से तप रहा है। आसमान से बरस रही आग ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। सुबह होते ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर शुरू हो जा रहा है। तपती सड़कें और उमस भरी हवाओं के बीच कई राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है। इसी बीच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुरवासियों के लिए एक जरुरी और काम की खबर है, लोगों को आज गुरूवार 11 जून को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान जल विभाग ने परेशानी से बचने के लिए लोगों से अपील की है कि वे आवश्यकतानुसार पहले से पानी का भंडारण कर लें।

क्यों बंद की जाएगी सप्लाई

Raipur Water Supply News Today आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा रावणभाटा उपकेंद्र में 33 केवी लाइन पर मेंटेनेंस और केबल कनेक्टिविटी के कार्य किया जाएगा। जिसके कारण 90 एमएलडी और 150 एमएलडी प्लांट का संचालन प्रभावित रहेगा। जिसके चलते 11 जून की शाम शहर के 42 इलाकों में जलापूर्ति बंद रहेगी। इसे लेकर जलकार्य विभाग ने सूचना भी जारी कर दी है। हालांकि 12 जून से जलापूर्ति नियमित रूप से शुरू होगी।

आज शाम 42 टंकियों से जलापूर्ति रहेगी बंद

Raipur Water Supply News Today डंगनिया, गंज, गुढ़ियारी, न्यू राजेंद्र नगर, श्याम नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी, भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डीडी नगर, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मंडी, मोवा, सड्डू, वल्दल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, मोतीबाग, बोरियाखुर्द, जोरा,

 

ये भी पढ़ें

रायपुर में आज पानी की सप्लाई क्यों बंद रहेगी?

रावणभाटा उपकेंद्र में 33 केवी लाइन पर मेंटेनेंस और केबल कनेक्टिविटी कार्य किए जाने के कारण जल शोधन संयंत्रों का संचालन प्रभावित रहेगा, जिससे पानी की सप्लाई बंद रहेगी।

रायपुर के किन इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित होगी?

डंगनिया, गुढ़ियारी, न्यू राजेंद्र नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, भाठागांव, डीडी नगर, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, अमलीडीह, अवंति विहार, मोवा, सड्डू, जोरा सहित कुल 42 क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।

पानी की सप्लाई कब तक बहाल होगी?

जल विभाग के अनुसार 12 जून से जलापूर्ति नियमित रूप से शुरू होने की संभावना है।

क्या नागरिकों के लिए कोई विशेष निर्देश जारी किए गए हैं?

हां, जल विभाग ने लोगों से आवश्यकतानुसार पहले से पानी का भंडारण करने और पानी का उपयोग सावधानीपूर्वक करने की अपील की है।

जलापूर्ति प्रभावित होने का मुख्य कारण क्या है?

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा बिजली लाइन के रखरखाव (मेंटेनेंस) और केबल कनेक्टिविटी का कार्य किया जाना इसका मुख्य कारण है।