उत्तराखंड के मंत्री को नरेंद्र नगर में मतदान केंद्रों के दौरे के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा

Ads

उत्तराखंड के मंत्री को नरेंद्र नगर में मतदान केंद्रों के दौरे के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा

  •  
  • Publish Date - June 11, 2026 / 01:07 AM IST,
    Updated On - June 11, 2026 / 01:07 AM IST

नयी टिहरी, 10 जून (भाषा) उत्तराखंड के मंत्री और नरेंद्र नगर के विधायक सुबोध उनियाल को यहां नगर परिषद चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों के दौरे पर स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा।

मंगलवार को वार्ड नंबर पांच के एक प्राइमरी स्कूल में वोट डालने के बाद, उनियाल भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दूसरे वार्ड का निरीक्षण करने के लिए आगे बढ़े।

हालांकि, जब वह वार्ड नंबर 11 के सरकारी कॉलेज बूथ पर पहुंचे, तो लोगों ने उनका ज़ोरदार विरोध किया।

उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) की नेता प्रमिला रावत की मंत्री के साथ तीखी बहस हुई। माहौल तनावपूर्ण होने के बीच वहां मौजूद लोगों और रावत ने इस बहस को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया।

इस घटना के बाद, यूकेडी नेता आशुतोष नेगी ने बुधवार को ज़िला मजिस्ट्रेट और ज़िला चुनाव अधिकारी नितिका खंडेलवाल को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें मंत्री के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की गई।

भाषा आशीष रंजन

रंजन