Tamil Nadu Road Accident: सड़क पर छटपटाते मिले एक ही परिवार के 14 लोग, हालात देख कर फटी रही गई पुलिस की आंखें, जानें क्या है पूरा मामला

Ads

Tamil Nadu Road Accident: सड़क पर छटपटाते मिले एक ही परिवार के 14 लोग, हालात देख कर फटी रही गई पुलिस की आंखें, जानें क्या है पूरा मामला

  •  
  • Publish Date - June 11, 2026 / 10:16 AM IST,
    Updated On - June 11, 2026 / 10:17 AM IST

Tamil Nadu Road Accident | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • पर्यटकों की गाड़ी पलटी
  • एक ही परिवार के 14 लोग घायल
  • मामला दर्ज कर जांच जारी

नीलगिरि: Tamil Nadu Road Accident तमिलनाडु में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पर्यटकों को ले जा रही एक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भयानक था कि एक ही परिवार के 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आनन फानन अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Tamil Nadu Road Accident मिली जानकारी के अनुसार, घटना नीलगिरि जिले का है। बताया जा रहा है कि बुधवार को आंध्र प्रदेश के पर्यटकों को ले जा रही एक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें एक ही परिवार के 14 सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। विशाखापत्तनम के अक्कय्यापालेम इलाके के एक परिवार के 22 लोग मैसुरु और ऊटी समेत कई पर्यटन स्थलों के भ्रमण के बाद अपने घर लौट रहे थे।

कूनूर घाट रोड पर नंदगोपाल ब्रिज के पास चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और वह पलट गया, जिससे 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को कूनूर सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। कूनूर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें:-

हादसा कहाँ हुआ था?

कूनूर घाट रोड पर नंदगोपाल ब्रिज के पास।

कितने लोग घायल हुए हैं?

14 लोग, सभी एक ही परिवार से।

घायलों को कहाँ भर्ती कराया गया?

कूनूर सरकारी अस्पताल में।