गुजरात के दाहोद जिले में शादी की दावत खाने के बाद 230 ग्रामीण बीमार पड़े

गुजरात के दाहोद जिले में शादी की दावत खाने के बाद 230 ग्रामीण बीमार पड़े

गुजरात के दाहोद जिले में शादी की दावत खाने के बाद 230 ग्रामीण बीमार पड़े
Modified Date: April 21, 2026 / 04:41 pm IST
Published Date: April 21, 2026 4:41 pm IST

दाहोद (गुजरात), 21 अप्रैल (भाषा) गुजरात के दाहोद जिले में एक शादी की दावत खाने के बाद 200 से अधिक ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ गई और आशंका है कि खाद्य विषाक्तता के कारण इनकी तबीयत बिगड़ी। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात को हुई इस घटना के बाद कम से कम 59 ग्रामीणों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

दाहोद के जिलाधिकारी योगेश निरगुडे ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘दाहोद जिले के अभलोड गांव में एक शादी में खाना खाने के तुरंत बाद लगभग 230 लोगों ने उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत की।’’

उन्होंने बताया कि लगभग 400 मेहमानों ने रात करीब आठ बजे आम के रस सहित भोजन किया था और उनमें से कुछ की रात करीब 11 बजे तबीयत बिगड़ गई।

निरगुडे ने बताया कि प्रभावित लोगों को प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा निजी अस्पतालों में ले जाया गया।

रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर डॉ. राजीव दामोर ने बताया कि 59 लोगों का एक निजी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है और उनकी हालत स्थिर है।

भाषा खारी माधव

माधव


लेखक के बारे में