अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 24 नए मामले

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 24 नए मामले

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 24 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: January 7, 2022 9:37 am IST

पोर्ट ब्लेयर, सात जनवरी (भाषा) अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 24 नए मामले सामने आने के साथ ही केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,848 हो गई।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, संक्रमित पाए गए 24 लोगों में से 12 ने हाल ही में यात्रा की थी और शेष लोग संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान के क्रम में सामने आए। केन्द्र शासित प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 105 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 10 और लोगों के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,614 हो गई। केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक संक्रमण से 129 लोगों की मौत हुई है।

बुलेटिन के अनुसार, केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक 2.94 लाख से अधिक लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

एपी निहारिका शोभना

शोभना


लेखक के बारे में