हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 245 नए मामले सामने आये

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 245 नए मामले सामने आये

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 245 नए मामले सामने आये
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: September 7, 2020 6:54 pm IST

शिमला, सात सितंबर (भाषा) हिमाचल प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 245 नए मामले सामने आए। इसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 7,661 हो गई। विशेष सचिव (स्वास्थ्य) निपुण जिंदल ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि राज्य में अभी कोविड-19 के 2,234 मरीजों का इलाज चल रहा है।

चम्बा जिले में सोमवार को महामारी से एक व्यक्ति की मौत हो गई। अब तक राज्य में कोविड-19 के 55 मरीजों की मौत हो चुकी है।

विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने कहा कि इंदोरा से भाजपा विधायक रीता देवी की जांच में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई।

परमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन परिसर की डिस्पेंसरी में विधायक की जांच हुई।

उन्होंने कहा कि विधायक को कोविड-19 देखभाल केंद्र में भेजा जाएगा।

इस बीच राज्य में कोविड-19 के 183 मरीज ठीक हो गए।

जिंदल ने कहा कि राज्य में अब तक कोविड-19 के 5,559 मरीज ठीक हो चुके हैं।

भाषा यश देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में