पश्चिम दिल्ली में कार ने स्कूटर को टक्कर मारी, 25 वर्षीय डिलीवरी एजेंट की मौत

पश्चिम दिल्ली में कार ने स्कूटर को टक्कर मारी, 25 वर्षीय डिलीवरी एजेंट की मौत

पश्चिम दिल्ली में कार ने स्कूटर को टक्कर मारी, 25 वर्षीय डिलीवरी एजेंट की मौत
Modified Date: February 21, 2026 / 04:09 pm IST
Published Date: February 21, 2026 4:09 pm IST

नयी दिल्ली, 21 फरवरी (भाषा) पश्चिम दिल्ली के तिलक नगर इलाके में शनिवार तड़के एक कार ने एक इलेक्ट्रिक स्कूटर को पीछे से टक्कर मार दी जिससे स्कूटर सवार 25 वर्षीय डिलिवरीकर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि कार चालक की पहचान मोहित कुमार (27) के रूप में हुई है और उसे हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, उन्हें सुबह 3.30 बजे दुर्घटना की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस की टीम नजफगढ़-राजौरी गार्डन मार्ग पर मौके पर पहुंची और वहां दोनों वाहनों को पाया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घायल व्यक्ति की पहचान रघुबीर नगर निवासी हेम शंकर के रूप में हुई है। उसे पहले ही दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि वह ई-कॉमर्स मंच के साथ काम करता था।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच और घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने के बयानों से संकेत मिलता है कि एक कार ने कथित तौर पर स्कूटर को पीछे से टक्कर मारी थी।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) दरादे शरद भास्कर ने कहा, ‘नजफगढ़ निवासी कार चालक मोहित कुमार को मौके से हिरासत में ले लिया गया तथा उसका वाहन भी जब्त कर लिया गया।’

भास्कर के अनुसार, मोहित कुमार दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के ठेकेदार के रूप में काम करता है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

भाषा

प्रचेता रंजन

रंजन


लेखक के बारे में