हिमाचल प्रदेश के चंबा में 3.6 तीव्रता का भूकंप
हिमाचल प्रदेश के चंबा में 3.6 तीव्रता का भूकंप
शिमला, नौ मार्च (भाषा) हिमाचल प्रदेश के चंबा में मंगलवार दोपहर को 3.6 तीव्रता का भूकंप आया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
विभाग ने कहा कि जिले में दोपहर को 12.34 बजे के आसपास भूकंप के झटके महसूस किए गए।
इससे पहले सोमवार को चंबा में 3.6 और 3.5 के दो मध्यम तीव्रता वाले भूकंप आए थे।
जिले में और उसके आस-पास सुबह 10.20 बजे और 10.38 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
भाषा कृष्ण नरेश
नरेश

Facebook


