Delhi Rain Today: कुछ देर की मूसलाधार बारिश से बिगड़ा राजधानी का हाल, सड़के बनी तालाब! हर तरफ जाम और जलभराव, देखें वीडियो

Delhi Rain Today: कुछ देर की मूसलाधार बारिश से बिगड़ा राजधानी का हाल, सड़के बनी तालाब! हर तरफ जाम और जलभराव, देखें वीडियो

Delhi Rain Today: कुछ देर की मूसलाधार बारिश से बिगड़ा राजधानी का हाल, सड़के बनी तालाब! हर तरफ जाम और जलभराव, देखें वीडियो

Delhi Rain Today | Photo Credit: AI

Modified Date: August 6, 2026 / 01:54 pm IST
Published Date: August 6, 2026 1:51 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट
  • वाहनों की गति धीमी
  • शास्त्री पार्क और सैनिक फार्म में जलभराव

नयी दिल्ली: Delhi Rain Today राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को हुई मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया और व्यस्त समय के दौरान प्रमुख सड़कों एवं राजमार्गों पर लंबा यातायात जाम लग गया। यात्रियों को कई मार्गों पर काफी देर प्रतीक्षा करनी पड़ी। (Heavy Rain in Delhi) अरुणा आसफ अली मार्ग, शहीद जीत सिंह मार्ग, बेर सराय, जेएनयू गेट-जिया सराय मार्ग, गुरुग्राम की ओर धौला कुआं और रजोकरी फ्लाई ओवर के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-48, कालिंदी कुंज तथा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर वाहनों की गति बेहद धीमी रही।

Delhi Rain Today कई लोगों ने सोशल मीडिया पर लंबे जाम की शिकायत की। कुछ लोगों ने कहा कि जिन मार्गों पर सामान्य तौर पर कम समय लगता है, वहां उन्हें करीब एक घंटे तक फंसे रहना पड़ा। कुछ लोगों ने यूसुफ सराय मार्केट और जेएनयू गेट के पास यातायात प्रबंधन की कमी की भी शिकायत की। ग्रीन पार्क मेट्रो स्टेशन और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के आसपास भी यातायात प्रभावित रहा, जहां सुबह के व्यस्त समय में वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं।

पूर्वोत्तर दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में जलभराव की सूचना मिली। वहां वर्षा का पानी कुछ दुकानों में घुस गया, जिससे व्यापारियों और स्थानीय लोगों को परेशानी हुई। सैनिक फार्म में भी सड़कों पर पानी भर जाने से वाहनों की आवाजाही बाधित रही। वहीं, रोहतक रोड पर भी बारिश के बाद जलभराव की स्थिति देखी गई। यात्रियों ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की।  यात्रियों के अनुसार, कालिंदी कुंज में भी जलभराव के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी करते हुए कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं, गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच सुबह के समय शहर के कई मार्गों पर बड़ी देर तक यातायात जाम की स्थिति बनी रही।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।